Palamu: पलामू के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के नावाटोली में एक नशेड़ी बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को ईंट और चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक का नाम अरबाज अंसारी है. उसने बताया कि उसका बड़ा भाई अरमान अली नशे का आदी है और पैसे न मिलने पर घरवालों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है. अरबाज एक फल की दुकान में काम करता है और उसने अपनी कमाई के पैसे साप्ताहिक लोन भरने के लिए रखे थे. मंगलवार को उसका बड़ा भाई अरमान वह पैसे लेकर अपने दोस्तों के साथ नशा करने चला गया और सारे पैसे उड़ा दिए. जब अरबाज ने इसका विरोध किया, तो अरमान ने उसके सिर पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया. परिजनों ने घायल अरबाज को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

