News Wave Desk : नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सादगी और संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल का संदेश देते हुए अपने काफिले का आकार कम कर दिया है. हाल ही में वडोदरा और गुवाहाटी दौरों के दौरान पीएम मोदी के काफिले में पहले की तुलना में कम वाहन शामिल किए गए. जानकारी के मुताबिक, इस बदलाव में SPG की सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया गया. सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी वाहन पहले की तरह काफिले में मौजूद रहे, जबकि गैरजरूरी गाड़ियों की संख्या घटाई गई.
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लंबा जाम,आम लोगों को परेशानी

बताया जा रहा है कि हैदराबाद में दिए गए अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने यह शुरुआत की, अपने भाषण में उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन मीटिंग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री के इस कदम को प्रशासनिक दक्षता, ट्रैफिक प्रबंधन और सरकारी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से जोड़कर देखा जा रहा है. अक्सर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लंबा जाम लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में पीएम मोदी का छोटा काफिला सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है.
सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भी फैसले की चर्चा
सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भी इस फैसले की चर्चा तेज है, यूपी और एमपी समेत कई राज्यों में मंत्रियों और वीआईपी काफिलों का आकार सीमित करने को लेकर निर्देश जारी किए जाने की बात सामने आ रही है,
हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि काफिले का आकार कम होने के बावजूद प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और प्रभावी बनी रहेगी है.
Also Read : Air India का बड़ा फैसला, कई इंटरनेशनल उड़ानें होंगी बंद
