Air India का बड़ा फैसला, कई इंटरनेशनल उड़ानें होंगी बंद

Newswave Desk: एयर इंडिया ने जून से शुरू होने वाले अगले तीन महीनों के लिए अपनी इंटरनेशनल उड़ानों में बड़ी कटौती करने...

Newswave Desk: एयर इंडिया ने जून से शुरू होने वाले अगले तीन महीनों के लिए अपनी इंटरनेशनल उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है. बढ़ती जेट फ्यूल कीमतों की वजह से एयरलाइन के ऑपरेशन कॉस्ट में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते कई रूट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं.

किन रूट्स पर नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स? 

एयर इंडिया अपने दिल्ली हब से कुछ बड़े इंटरनेशनल रूट्स पर फिलहाल उड़ानें बंद करने जा रही है. इनमें Chicago, Newark, Singapore और Shanghai जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. वहीं, San Francisco, Paris और Toronto के लिए उड़ानों की संख्या भी कम कर दी गई है. कुल मिलाकर एयरलाइन रोजाना करीब 100 उड़ानें कम कर रही है.

कितनी बढ़ गई जेट फ्यूल की कीमत ?

बता दे, 8 मई 2026 को खत्म हुए सप्ताह में जेट फ्यूल की औसत वैश्विक कीमत बढ़कर 162.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि फरवरी के आखिर में यह करीब 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी. एयरलाइन इंडस्ट्री में फ्यूल खर्च कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट का लगभग 40 फीसदी होता है. ऐसे में कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी भी कंपनियों के मुनाफे पर बड़ा असर डालती है.

CEO ने क्या कहा? 

पिछले हफ्ते Campbell Wilson ने कर्मचारियों से कहा था कि एयरलाइन को इंटरनेशनल सेवाओं में कटौती जारी रखनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि एयरस्पेस प्रतिबंध और बढ़ती ईंधन कीमतों की वजह से कई रूट अब फायदे का सौदा नहीं रह गए हैं. यहां तक कि पीक ट्रैवल सीजन में भी उड़ानों की संख्या घटानी पड़ रही है.

क्यों बढ़ा खर्च ? 

Air India को खास तौर पर ज्यादा परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण यूरोप और नॉर्थ अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है. इससे फ्यूल खर्च के साथ-साथ क्रू कॉस्ट भी बढ़ गई है.

कुछ उड़ानों को अब Vienna और Stockholm में स्टॉप करना पड़ रहा है, जिससे खर्च और बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जेट फ्यूल की कीमतें इसी तरह ऊंची रहीं, तो आने वाले समय में और उड़ानों में कटौती हो सकती है.

ALSO READ: 8वें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी कर्मचारियों की चिंता, क्या टल सकती है सैलरी बढ़ोतरी?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *