बरही में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में 32 वर्षीय महिला पिंकी देवी की मारपीट कर हत्या किए जाने से इलाके में...

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में 32 वर्षीय महिला पिंकी देवी की मारपीट कर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जहां मृतका के भाई प्रदीप दास मौजूद रहे. परिजनों के अनुसार, पिंकी देवी सखी मंडल से जुड़ी थीं और अपने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर एक सिलाई केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं.

पिता ने थाना में दिया आवेदन

मृतका के पिता तुलसी दास ने बरही थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि पिंकी देवी की शादी तिलैया बस्ती निवासी दिनेश दास के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उनके एक 13 वर्षीय पुत्री और 5 वर्षीय पुत्र हैं.

मारपीट की जानकारी पिता को दी थी

बताया गया कि 12 मई 2026 की रात पिंकी देवी ने अपने पिता को फोन कर सूचना दी थी कि उसका पति गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर रहा है. इसके कुछ देर बाद रात करीब 1 बजे उनकी नतिनी का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है.

Also Read: चक्रधरपुर: एसडीओ ने शहर के पांच पेट्रोल पंपों की जांच की, जमाखोरी नहीं करने का दिया निर्देश

दहेज में मोटरसाइकिल और नकदी मांगने का आरोप

मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं करने पर पिंकी देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. इस मामले को लेकर पहले भी गांव स्तर पर कई बार समझौता हुआ था और बरही थाना में भी मामला पहुंचा था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

ससुराल पक्ष के पांच लोग नामजद

आरोप में मृतका के पति दिनेश दास, ससुर सहदेव राम, सास कबूतरी देवी, देवर सुरेश राम और देवरानी पूजा देवी को नामजद किया गया है. सभी आरोपी तिलैया बस्ती, बरही के निवासी हैं. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *