Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: एसडीओ ने शहर के पांच पेट्रोल पंपों की जांच की, जमाखोरी नहीं करने का दिया निर्देश

Chakradharpur: पीएम मोदी की अपील के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी...

Chakradharpur: पीएम मोदी की अपील के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने शहर के पांच पेट्रोल पंपों की जांच की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में चक्रधरपुर शहर स्थित पांच पेट्रोल पंपों- मालती पेट्रोलियम-उलीडीह, देवी फ्यूल्स-पोटका, केडिया ब्रदर्स-भगत सिंह चौक, एसएम सिंह-भगत सिंह चौक और साईं बाबा किसान सेवा केन्द्र की जांच की गयी. इन पेट्रोल पंपों में डिप तथा ऑनलाइन सिस्टम से स्टॉक की स्थिति, आगत चालान, विक्रय पंजी, स्टॉक पंजी को बारीकी से देखा गया. साथ ही आवश्यक दस्तावेजों, जैसे- पेसो लाइसेंस, जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा निर्गत लाइसेंस, कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट, अर्थिंग सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की भी जांच की गयी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील के विरोध में सड़क पर उतरे सर्राफा व्यापारी, बनारस में बनाई झालमुरी

जनता से जरूरत के मुताबिक ही ईंधन खरीदने की अपील

साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे- फर्स्ट एड किट, सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल, मुफ्त हवा आदि की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया. सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सूचित किया गया कि घबराहट की वजह से जल्दबाजी न करें. ईंधन की जमाखोरी न होने दें. वहीं पेट्रोल पंप पर मौजूद जनता से एसडीओ ने अपील कि जिम्मेदारीपूर्वक एवं आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें.

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं: राजधानी में नाबालिग ड्राइवरों और मोडिफाइड साइलेंसर पर चलेगा पुलिस का डंडा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *