Click Here
Click Here
Click Here

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Palamu : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस...

Palamu : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय हेदायतुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से तरहसी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सतबरवा इलाके में रह रहा था. आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और चार बच्चों का पिता है.

गांव पहुंचे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

मामले में बताया गया कि पीड़िता ने जब आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो वह 11 मई की शाम उसके गांव काड़ादोहर पहुंच गया. आरोपी के गांव पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

ALSO READ : हजारीबाग टाउन स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति की मौत, अफरातफरी

पुलिस ने ग्रामीणों से बचाकर लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के बीच से निकालकर सुरक्षित थाने ले आई. इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर 12 मई को मामला दर्ज किया गया.

तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.

ALSO READ : कोनार विस्थापितों की 70 साल पुरानी पीड़ा फिर उठी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने डीवीसी अधिकारियों से मांगा समाधान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *