Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दागी पुलिस पदाधिकारी को किया बर्खास्त, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठन की छवि धूमिल करने वाले गुमला शाखा के निलंबित सचिव और एएसआई मनोज पासवान के खिलाफ...

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठन की छवि धूमिल करने वाले गुमला शाखा के निलंबित सचिव और एएसआई मनोज पासवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसोसिएशन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सदस्यता से वंचित करते हुए सचिव पद से बर्खास्त कर दिया है.

दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत हुई है कार्रवाई:

खूंटी जिला निवासी एक 25 वर्षीय पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला गुमला में मामला दर्ज किया गया था.
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर 12 मई को कोर्ट में प्रस्तुत किया. यह पहली बार नहीं है जब मनोज पासवान विवादों में घिरे हैं. इससे पहले भी उन पर गंभीर आरोप लग चुके हैं. नवंबर 2025 में महिला सहायक आरक्षी और महिला आरक्षी के संयुक्त आवेदन पर गुमला थाना में उनके विरुद्ध कांड संख्या 365/25 दर्ज किया गया था.उस समय भी उन्हें सचिव पद से निलंबित किया गया था और वे 20 जनवरी 2026 को जमानत पर रिहा हुए थे. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. एसोसिएशन ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से अपील की है कि वे ऐसे कृत्य न करें जिससे पुलिस परिवार और संघ की मर्यादा को ठेस पहुंचे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *