Ranchi: झारखंड में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टी के फैसले में बदलाव किया है. पहले 28 और 30 अगस्त को अवकाश के बावजूद सरकारी स्कूलों को विशेष अभियान के तहत खोलने का निर्देश दिया गया था. इन दिनों स्कूलों में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना था.

अभिभावकों ने जताई थी नाराजगी
रक्षाबंधन के दिन स्कूल खोलने के फैसले के बाद अभिभावकों ने नाराजगी जताई थी. उनका कहना था कि रक्षा बंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है और इस दिन बच्चों के स्कूल जाने से परिवार के साथ त्योहार मनाने में परेशानी होगी.
Read Also: बोकारो में CISF का बड़ा छापा, 21 टन अवैध कोयले के साथ 3 ट्रैक्टर जब्त, MMDR एक्ट में मामला दर्ज
28 अगस्त को सरकारी स्कूल रहेंगे बंद
विरोध और अभिभावकों की आपत्ति के बाद शिक्षा विभाग ने अब 28 अगस्त को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है. यानी रक्षाबंधन के दिन सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. वहीं, 28 अगस्त को प्रस्तावित ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम अब 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इससे बच्चों और उनके परिवारों को रक्षाबंधन का पर्व मनाने का मौका मिलेगा.

