Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नगड़ी की सड़कों से स्टेडियम तक की समस्याओं को जिला परिषद ने DC के सामने रखी, सौंपा ज्ञापन

Ranchi: नगड़ी प्रखंड की सड़क, आंगनबाड़ी और खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधियों ने आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ...

Ranchi: नगड़ी प्रखंड की सड़क, आंगनबाड़ी और खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधियों ने आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इस मुलाकात में जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, नगड़ी प्रखंड की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, सरिता देवी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की. ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग रांची-गुमला मुख्य मार्ग से टिकरा टोली स्कूल तक PCC सड़क निर्माण की रही. प्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क नहीं होने से छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा नगड़ी परियोजना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई गई. भवनों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए कहा गया कि खराब व्यवस्था का असर बच्चों और महिलाओं पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: खनन विभाग ने दो स्टोन माइंस का किया निरीक्षण, अनियमितताओं के विरुद्ध की कार्रवाई

महिला पर्यवेक्षिका पर क्षेत्र भ्रमण में लापरवाही बरतने का आरोप

प्रतिनिधिमंडल ने महिला पर्यवेक्षिका पर क्षेत्र भ्रमण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की. वहीं युवाओं को बेहतर खेल सुविधा देने के लिए नगड़ी प्रखंड में आधुनिक मॉडल स्टेडियम निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई. हाकेदाग, नागेडीह और दोवाडू पंचायतों में PCC सड़क निर्माण का मुद्दा भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा मजबूत होने से गांवों की कनेक्टिविटी और विकास दोनों को गति मिलेगी. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड यशराज गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम, शूटर को रांची से भेजा था दिल्ली

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *