Click Here
Click Here
Click Here

कुरडेग में वज्रपात से एक किशोरी की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार अंवराजोर में वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल...

Kurdeg
अस्पताल में इलाजरत घायल

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार अंवराजोर में वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतिका की पहचान अंजना कुमारी (पिता जितेन्द्र लोहरा) उम्र 13 वर्ष तथा घायल की पहचान रजनी कुमारी (पिता बरातु कछुआ) उम्र 15 वर्ष रेंगारबहार अंवराजोर निवासी के रूप में हुई. घटना बुधवार शाम की है.

पानी भरने गई थीं दोनों बहनें

बताया गया कि दोनों चचेरी बहन घर के नजदीक के चापाकल में पानी भरने गई थी और एलुमिनियम के बर्तन में पानी ढोकर ला रही थी. इसी बीच वज्रपात के चपेट में आ गई. परिजनों द्वारा तुरंत दोनों के इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने अंजना कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सिमडेगा रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: श्रद्धांजलि माधवलाल सिंह: बेबाक टिप्पणी, सादगी और गरीब-गुरबों के प्रति सेवाभाव के चलते काफी चर्चित रहे, हर समय क्षेत्र की जनता के बीच रहे सक्रिय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *