Click Here
Click Here
Click Here

कानून की रक्षा करने वाले पुलिस और न्याय दिलाने वाले वकील आमने सामने 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से वकीलों और पुलिस के बीच स्थिति हल्की तनावपूर्ण बनी हुई है. शहर...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से वकीलों और पुलिस के बीच स्थिति हल्की तनावपूर्ण बनी हुई है. शहर की कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस और अदालतों में इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता एक दूसरे के विरोध में खड़े दिख रहे हैं. मामले की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई थी जब हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की कार की टक्कर एक युवक की मोटरसाइकिल से हुई थी. वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में अधिवक्ता के साथ जांच के नाम पर अभद्र व्यवहार किया. वहीं,पुलिस का पक्ष है कि वे केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उनके काम में बाधा डाली गई. इस पूरे मामले में ज़्यादा विवाद तब हुआ जब अधिवक्ता मनोज टंडन की ज़ब्त की गई कार को छुड़ाने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. हालांकि अंत में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अधिवक्ता मनोज टंडन की कार उन्हें सौंप दी. इसके बाद अब पुलिस ने वकीलों के रवैये को देखते हुए आज काला बिल्ला लगाकर काम शुरू किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *