Click Here
Click Here
Click Here

पाकिस्तान – श्रीलंका मुकाबला रद्द तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?”

  News Desk:पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच किसी नॉकआउट से कम नहीं है. अगर टीम बड़े अंतर से जीतती है...

 

News Desk:पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच किसी नॉकआउट से कम नहीं है. अगर टीम बड़े अंतर से जीतती है ,तभी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनेगी. लेकिन अब तक बल्लेबाजी का प्रदर्शन कमजोर रहा है ,इसलिए रहा आसान नहीं दिख रही है.

अगर इस मैच में बारिश की वजह से गेम पूरा नहीं हो पाता , तो सेमी फाइनल की तस्वीर बदल सकती है. न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें अभी जिंदा है लेकिन सलमान आगा की कप्तानी में टीम को आगे बढ़ने के लिए शानदार खेल दिखाना होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

“अगर मैच बारिश से रद्द हुआ तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल?”

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच पल्लेकल में होना है. अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा. पाकिस्तान के अभी एक अंक है ऐसे में उन्हें एक और अंक मिलाकर कुल दो हो जाएंगे. श्रीलंका पहले ही दोनों मैच हार चुकी है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के तीन अंक है इसलिए स्थिति में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

“पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की शर्तें”

पाकिस्तान को आखिरी चार में पहुंचने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना जरूरी है. अगर पहले बल्लेबाजी कर तो कम से कम 6 रन से जीत चाहिए, और अगर टारगेट का पीछा करें तो रन 13.1 ओवर के अंदर बनाने होंगे. ऐसा करने पर टीम का रन रेट बेहतर होगा और तीन अंको के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

पल्लेकल मैं मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा? 

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा. मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश की संभावना बहुत कम सिर्फ 1 %है ,यानी मैच रुकने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तैयार रन और ओवर में ही जीत दर्ज करनी होगी.

PAK Vs SL: हेड टू हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान आगे

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 मुकाबले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा है. अब तक दोनों टीमों ने 29 मार्च खेले हैं जिनमें पाकिस्तान ने 17 और श्रीलंका ने 12 जीते हैं. पिछले 6 मैचों में भी पाकिस्तान ने चार मैच जीता है,जबकि श्रीलंका केवल 2 ही जीत पाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *