Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: दानी यादव हत्याकांड का खुलासा, एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

रामगढ़: जिले के माण्डू (कुज्जू) थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए चर्चित दानी यादव हत्याकांड और लूट के मामले में पुलिस को...

रामगढ़: जिले के माण्डू (कुज्जू) थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए चर्चित दानी यादव हत्याकांड और लूट के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान के रूप में हुई.

Also Read : झारखंड कैडर के आइएएस का छलका दर्द, कहा, झारखंड में नहीं मिलता एक्सपोजर

क्या था मामला?

शनिवार को पेश कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी अजय कुमार ने कहा घटना की शुरुआत 21 मई 2025 की रात को हुई थी, जब भलुआना निवासी सुधीर यादव के पिता दानी यादव की उनके चक्की मिल सह आवास पर अज्ञात अपराधियों ने मुंह दबाकर हत्या कर दी थी. अपराधी हत्या करने के बाद घर से नकद रुपए लूटकर फरार हो गए थे. इस संबंध में माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025 दर्ज किया गया था.

Also Read : रांची सिविल कोर्ट को दुबारा मिली बम से उड़ाने की धमकी, कहा इस बार आरडीएक्स से होगा विस्फोट

ऐसे हुआ मामले का उद्भेदन:

इस हत्याकांड की गुत्थी तब सुलझनी शुरू हुई जब 6 जनवरी को पुलिस ने एक अन्य मामले में नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान नकुल ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दानी यादव की हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था.

add1

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *