Click Here
Click Here
Click Here

आसमान में दिखा सूर्य के चारों ओर विशेष घेरा, लोगो में बना कौतूहल का विषय

Hazaribagh: आज शुक्रवार को आसमान में दिखा सूर्य के चारों ओर विशेष घेरा, लोगो के बीच कौतूहल के विषय बना रहा. लोगो...

Hazaribagh: आज शुक्रवार को आसमान में दिखा सूर्य के चारों ओर विशेष घेरा, लोगो के बीच कौतूहल के विषय बना रहा. लोगो ने इसे कैमरे में कैद भी किया. लोगो ने बताया कि आसमान में एक अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक दृश्य देखने को मिला. सूर्य के चारों ओर एक विशाल गोलाकार चमकदार घेरा दिखाई दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं.

यह दृश्य सोलर हेलो के नाम से जाना जाता है 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस अद्भुत दृश्य को ‘सोलर हेलो’ अथवा ‘सूर्य प्रभामंडल’ कहा जाता है. यह तब बनता है, जब आसमान में बहुत ऊंचाई पर मौजूद पतले बर्फीले बादलों (सिरोस्ट्रेटस क्लाउड्स) के सूक्ष्म बर्फ कणों से होकर सूर्य का प्रकाश गुजरता है. प्रकाश के अपवर्तन के कारण सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी आभा वाला गोल घेरा बन जाता है.

मौसम परिवर्तन का संकेत 

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के घेरे को मौसम परिवर्तन, वर्षा अथवा किसी विशेष प्राकृतिक संकेत से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि यह पूरी तरह एक प्राकृतिक वायुमंडलीय घटना है, लेकिन इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक और दुर्लभ प्रतीत होता है. आज का यह दृश्य प्रकृति की अनोखी सुंदरता और रहस्यमय वैज्ञानिक घटनाओं का अद्भुत उदाहरण बना रहा.

AlsoRead:वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ की पूजा का पावन पर्व

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *