Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: कान्दरबेड़ नाव घाट पर मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

Saraikela: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कान्दरबेड़ स्थित नाव घाट...

Saraikela: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कान्दरबेड़ स्थित नाव घाट में एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर तेजी से इलाके में फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय लोगों ने नाव घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. इसके बाद तुरंत कपाली पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी एमडी अख्तर अंसारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कह रही है.

Also Read: रातू के चटकपुर में 90 हजार CFT बालू के गलत तरीके से उठाव का विभाग करेगा जांच, रांची DMO पर है चोरी का आरोप 

हर पहलू से जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या, सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई शव की पहचान करता है, तो तुरंत कपाली पुलिस से संपर्क करे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *