मिडिल ईस्ट में बड़ा धमाका: ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, कई देशों में हड़कंप

BIG BREAKING : मध्य पूर्व से बेहद बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आई है. ईरान ने इजरायल के बाद अब अमेरिका के...

BIG BREAKING : मध्य पूर्व से बेहद बड़ी और तनावपूर्ण खबर सामने आई है. ईरान ने इजरायल के बाद अब अमेरिका के खिलाफ खुला मोर्चा लेते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर और UAE में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. अगर इजरायल को भी शामिल किया जाए तो ईरान ने एक साथ आठ देशों में जवाबी कार्रवाई की है.

बहरीन और कतर में धमाकों की गूंज

बहरीन ने पुष्टि की है कि राजधानी मनामा स्थित US नेवी के 5th फ्लीट मुख्यालय को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. हालांकि हमले से हुए नुकसान को लेकर अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मनामा में धमाकों की आवाज सुनी गई है. वहीं कतर की राजधानी दोहा में भी जोरदार धमाके की सूचना है और वहां के एयरबेस को एहतियातन बंद कर दिया गया है.

UAE से लेकर सऊदी तक कई बेस निशाने पर

रिपोर्ट के अनुसार UAE के अल धफरा एयर बेस, कुवैत में अमेरिकी आर्मी बेस, सऊदी अरब और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं. पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस घटनाक्रम ने मध्य पूर्व में तनाव को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है और वैश्विक समुदाय की नजर अब हालात पर टिकी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *