Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पुलिस महकमे में फेरबदल: खलारी, ओरमांझी समेत कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया...

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है. रांची जिलाबल के सात पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस फेरबदल के तहत कई प्रमुख थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

जाने कौन कहां किए गए पदस्थापित:

-इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह: थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर

– इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह: थाना प्रभारी, डेलीमार्केट

– इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा: थाना प्रभारी, खलारी

– इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो: थाना प्रभारी, बुण्डू

– इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन: पुलिस केन्द्र

– इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी: यातायात थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर

– इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 : थाना प्रभारी, ओरमांझी.
Read Also: महेशमुंडा स्टेशन पर बकरा चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *