Click Here
Click Here
Click Here

सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के निरीक्षण में रूष्ट हुए उपायुक्त, शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) का गुरुवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 12वीं...

Hazaribagh :  हजारीबाग स्थित सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) का गुरुवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 12वीं की परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने पर उन्होंने चिंता जताई और विद्यालय की प्राचार्या निकिता कुमारी को शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए.

520 विद्यार्थियों के लिए केवल 28 शिक्षक

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली. इस पर प्राचार्या ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक कुल 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि सभी विषयों के लिए केवल 28 शिक्षक कार्यरत हैं.

कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि विद्यालय का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर हो सके. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की और विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया.

ALSO READ :  हजारीबाग की युवतियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा: ‘मिस हज़ारीबाग 2026’ के ऑडिशन में दिखा प्रतिभा और आत्मविश्वास का संगम

विद्यार्थियों को दिए पढ़ाई के टिप्स

उपायुक्त हेमन्त सती ने छात्रों को बेहतर अध्ययन के तरीके भी बताए. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को गहराई से समझने का प्रयास करें और पिछले 10 से 12 वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें. जिन प्रश्नों को समझने में कठिनाई हो, उन्हें शिक्षकों से पूछें और मोबाइल का सकारात्मक उपयोग कर अच्छी अध्ययन सामग्री का लाभ उठाएं.उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक अध्याय पूरा होने के बाद नियमित टेस्ट आयोजित करें और विद्यार्थियों को लिखकर अभ्यास करने के लिए प्रेरित करें.

ALSO READ :  रांची: पुलिस महकमे में फेरबदल: खलारी, ओरमांझी समेत कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

साफ-सफाई और अनुशासन पर भी जोर

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और प्राचार्या को विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाने को कहा. साथ ही परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का संदेश भी दिया.

ALSO READ : हजारीबाग के गावों में स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक: VHSND के तहत गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों की हुई जांच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *