Click Here
Click Here
Click Here

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे रूचिर तिवारी, कहा- “महंगाई के कुएं में धकेली जा रही जनता”

Palamu:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी...

Palamu:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को पूरी तरह विफल बताया है.उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन संकट में पड़ गया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है. रुचि तिवारी ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, जबकि देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी की जाती रही. उन्होंने कहा कि तेल के वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है.

केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी 

उन्होंने कहा कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव के कारण केंद्र सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया. इसके चलते भारत अन्य देशों पर निर्भर हो गया और देश में तेल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई. श्री तिवारी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर दिया गया. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम एवं वित्त मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

AlsoRead:रांची: पुलिस महकमे में फेरबदल: खलारी, ओरमांझी समेत कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *