Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा नष्ट

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चपर दाग सिकनी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार...

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चपर दाग सिकनी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस विशेष छापेमारी में पुलिस ने करीब 12 क्विंटल जावा महुआ और लगभग 50 लीटर तैयार देसी महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरणों और भट्ठियों को भी पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया है.

पुलिस पहुंचते ही फरार हुए कारोबारी

पुलिस के आने की भनक लगते ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार होने में सफल रहे. हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन Kumar ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस सफल अभियान में थाना प्रभारी के साथ एसआई मुकेश कुमार और पुलिस बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे.

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे रूचिर तिवारी, कहा- “महंगाई के कुएं में धकेली जा रही जनता”

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *