Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी, गिद्धौर CHC पहुंचे उप रवि आनंद

Chatra: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा...

Chatra: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रोस्टर के अनुरूप चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की.

दवा, साफ-सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा

उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में दवा भंडार, साफ-सफाई, पेयजल एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की कमी की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन, चतरा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read: कामेश्वर पांडेय हत्याकांड- गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद की सजा 

जर्जर भवन को लेकर दिए निर्देश

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने भवन प्रमंडल से उसे कंडम घोषित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया. साथ ही जर्जर भवन से संबंधित जांच प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा.

अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-परिवहन पदाधिकारी चतरा माहेश्वरी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर राहुल देव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *