Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, आंदोलन और सड़क जाम की चेतावनी

Koderma: जिले में कथित पुलिस मनमानी, अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में हाईवा संचालकों, पत्थर व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों...

Koderma: जिले में कथित पुलिस मनमानी, अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में हाईवा संचालकों, पत्थर व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों की एक अहम बैठक शुक्रवार को डोमचांच स्थित मेहता भवन में आयोजित की गई. बैठक में कोडरमा जिप अध्यक्ष रामधन यादव, राजधनवार विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव सहित कई स्थानीय पत्थर और माइका व्यवसायी मौजूद रहे.

व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जिससे रोजगार और व्यापार प्रभावित हो रहा है. व्यापारियों ने कहा कि हाल के दिनों में पुलिस द्वारा हाईवा संचालकों पर कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाए जाने से आक्रोश बढ़ा है. उनका आरोप था कि छोटे-छोटे मामलों में भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है, जबकि सरकार की स्पष्ट व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो पाई है.

आंदोलन की दी चेतावनी

बैठक में कहा गया कि यदि प्रशासन ने व्यापारियों की समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर सभी गाड़ियों का परिचालन बंद कर अनिश्चितकालीन सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

Also Read: रजरप्पा मंदिर सौंदर्यकरण केस: HC में DC का बयान- 15 दिनों में दुकानदारों के लिए होगी अस्थायी व्यवस्था, पेश हुआ मास्टर प्लान

DC-SP से हस्तक्षेप की मांग

व्यापारियों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मांग की कि थाना स्तर पर हो रही कथित मनमानी और व्यापारियों को परेशान करने की शिकायतों पर रोक लगाई जाए तथा पूर्व की तरह व्यापार संचालन की व्यवस्था बहाल की जाए. साथ ही 21 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जो उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को रखेगी.

बैठक के बाद निकाला गया पैदल मार्च

बैठक के बाद मेहता भवन से टैक्सी स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला गया. व्यापारियों ने कहा कि रोजगार, सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर वे एकजुट होकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे. मौके पर माले नेता राजेंद्र मेहता, राजेंद्र प्रसाद साव, समाजसेवी मनोज रजक, उप प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार साव, भाजपा नेता बसंत मेहता, देवेंद्र मेहता, विनोद यादव, हरि यादव और विनोद मेहता सहित सैकड़ों पत्थर व्यवसायी मौजूद रहे.

थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया साजिश

उल्लेखनीय है कि 13 मई को नवलशाही में हाईवा संचालक शंकर यादव ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हाईवा खड़ा कर सड़क जाम कर दिया था. शंकर यादव का कहना था कि सभी कागजात रहने के बावजूद नवलशाही पुलिस ने उनके वाहन को वापस भेज दिया था.

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

इस मामले में थाना प्रभारी सुमन कुमार ने सभी आरोपों को सुनियोजित साजिश बताया था. उन्होंने कहा था कि योजना बनाकर सड़क जाम किया गया था और पुलिस ने किसी वाहन को नहीं रोका था. उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *