Click Here
Click Here
Click Here

नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले को लेकर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Hazaribagh: नीट परीक्षा रद्द होने एवं पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक...

Hazaribagh: नीट परीक्षा रद्द होने एवं पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल नीट का पेपर लीक होना और बाद में परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पूरी विफलता को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार, लापरवाही और पेपर माफियाओं की भेंट चढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है.

संजीव बेदिया ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को मजाक बनाकर रख दिया है. लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है. उन्होंने कहा कि  सरकार सिर्फ भाषण और विज्ञापन में चल रही है, जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. नीट परीक्षा रद्द होना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार परीक्षा कराने तक में सक्षम नहीं रह गई है.

उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का हिस्सा बन चुका है और भाजपा सरकार पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी छवि बचाने में लगी हुई है. उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

देश का युवा ठगा महसूस कर रहा है 

वहीं झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. वर्षों की कठिन मेहनत और अभिभावकों की उम्मीदों के बाद छात्र परीक्षा देते हैं, लेकिन भाजपा शासन में हर बड़ी परीक्षा विवाद और घोटालों का शिकार हो रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब उनकी परीक्षाओं की विश्वसनीयता भी समाप्त कर रही है. नीलकंठ महतो ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है. एक तरफ छात्र आत्मिक तनाव और भविष्य की चिंता से जूझ रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा.

इस मौके पर ये लोग शामिल रहे 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता , जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सह सचिव अब्दुल्ला खां, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, नगर सचिव निसार अहमद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता , रवि सिंह, रामकुमार मेहता, बीरबल मेहता, सोहन मेहता, मुकेश रावत, बल कुमार महतो, राजेश मेहता, अख्तर अंसारी, बबलू चंद्रवंशी, रीना कुमारी, प्यारी देवी, उमेश प्रसाद गुप्ता, साजमा खातून, राजीव वर्मा, रिक्की लकड़ा, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, विपुल कुमार गोलू कुमार, अजय मेहता, ऋषि मेहता, दिलीप कुमार, श्वेता दुबे, शानू गोस्वामी, अभिजीत कुमार, रोहित कुमार, आयुष कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल थे.

AlsoRead:प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, आंदोलन और सड़क जाम की चेतावनी

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *