सिकदारडीह पंचायत में मईया योजना के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष कैंप आयोजित, महिलाओं की उमड़ी भीड़

Giridih:सिकदारडीह पंचायत सचिवालय में मईया योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में...

Giridih:सिकदारडीह पंचायत सचिवालय में मईया योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और अपनी योजना से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया. सुबह से ही सचिवालय परिसर में महिलाओं की भीड़ देखी गई और पूरे दिन सत्यापन कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चलता रहा.

कैंप के दौरान पंचायत की मुखिया जमीला खातून, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं की योजना से जुड़ी पात्रता (अहर्ता) की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. कई महिलाओं को योजना से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई. मुखिया जमीला खातून ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए भौतिक सत्यापन आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लाभुकों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, वे समय पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें.

मौके पर ही समाधान 

कैंप में मौजूद प्रतिनिधियों ने बताया कि कई महिलाओं को बैंक खाते, आधार लिंकिंग एवं अन्य दस्तावेजों से संबंधित परेशानियां आ रही थीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया. इससे महिलाओं को काफी राहत मिली और उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा. साथ ही जानकारी दी गई कि कल यानी जुमा नमाज के बाद भी पंचायत सचिवालय में पुनः कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें. इस दौरान बैंकिंग एवं अन्य संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा.

पंचायत प्रशासन ने सभी लाभुक महिलाओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर योजना का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

AlsoRead:जमशेदपुर: सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत, वट सावित्री पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *