Ramgarh: झारखंड हाईकोर्ट जस्टिस दीपक रोशन शनिवार को सुबह करीब रामगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे. इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान उन्होंने जिले की न्यायिक और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही, उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.

प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने किया स्वागत:
जस्टिस दीपक रोशन के सिविल कोर्ट परिसर पहुंचने पर वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से तौफीकुल हसन (जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रामगढ़), ऋतुराज (डीसी रामगढ़), मुकेश कुमार लुणायत(एसपी रामगढ़) शामिल थे.

विधि-व्यवस्था और न्यायिक कार्यों की समीक्षा:
स्वागत समारोह के ठीक बाद जस्टिस दीपक रोशन ने जिला सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य रूप
न्यायालय के कार्यों की समीक्षा, कानून-व्यवस्था का जायजा, जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति जैसे मुद्दे शामिल थे.
ALSO READ: सिकदारडीह पंचायत में मईया योजना के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष कैंप आयोजित, महिलाओं की उमड़ी भीड़
वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन:
इस दौरे की एक मुख्य कड़ी के रूप में, जस्टिस दीपक रोशन ने सिविल कोर्ट परिसर में नवविर्मित वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस सेंटर के खुलने से संवेदनशील गवाहों (जैसे बच्चे, महिलाएं या डरे हुए पीड़ित) को बिना किसी भय या दबाव के, एक सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल में अपनी गवाही दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी.
