Click Here
Click Here
Click Here

‘धुरंधर 2’ को लेकर वायरल दावा निकला फर्जी, पाकिस्तान में ओटीटी रिलीज और सर्वर क्रैश की खबर गलत

Newsdesk : फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया...

 Newsdesk : फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा था कि भारतीय दर्शकों से पहले पाकिस्तानी दर्शकों ने फिल्म को ओटीटी पर देख लिया और भारी ट्रैफिक के कारण नेटफ्लिक्स का सर्वर भी क्रैश हो गया. हालांकि फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया है.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक दृश्य में रणवीर सिंह – फोटो : सोशल मीडिया

वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तान में शुक्रवार देर रात फिल्म ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई. पोस्ट के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म देखनी शुरू कर दी, जिसके चलते स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया. पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में भी ऐसा दावा किया गया कि आधी रात को फिल्म स्ट्रीम होते ही प्लेटफॉर्म पर भारी दबाव बढ़ गया.

फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

जांच में सामने आया कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है. इसके अलावा वायरल पोस्ट में नेटफ्लिक्स का नाम लिया गया, जबकि फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि JioHotstar पर 4 जून को स्ट्रीम होने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान में फिल्म के पहले से रिलीज होने और सर्वर क्रैश होने का दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक दृश्य में रणवीर सिंह – फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में पहले ही बैन हो चुकी है फिल्म

बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों फिल्मों को पाकिस्तान में बैन किया गया है. इसके बावजूद वहां फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी चर्चाएं लगातार जारी हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म का जलवा

फिल्म Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 58वें दिन 29 लाख रुपये की कमाई की. भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,144.82 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 1,846.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *