Gumla: बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया. उल्लेखनीय है कि 15 मई की सुबह करीब 06:18 बजे विभिन्न आपराधिक मामलों में गुमला के संप्रेक्षण गृह में रखे गए तीन किशोर वहां की ऊंची चहारदीवारी फांदकर भागने में सफल रहे थे. इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. घटना के संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमला थाना में कांड संख्या 188/26 दर्ज किया गया था.
Also Read: भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा

तत्काल कार्रवाई में मिली सफलता
किशोरों के फरार होने की संवेदनशीलता को देखते हुए गुमला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चलाया. पुलिस की सक्रियता के कारण फरार हुए तीनों किशोरों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया.
जांच और आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा किशोरों को पकड़ने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले की जांच भी जारी है.
