हजारीबाग में शुरू हुआ शतरंज का महाकुंभ, देशभर के 700 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे

Hazaribagh : शनिवार से चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग...

Hazaribagh : शनिवार से चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में किया जा रहा है. उद्घाटन हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, पर्यावरणविद् सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आईएम सुबीयान टुंडू, चीफ आर्बिटर विशाल मिंज और जिंबॉब्वे के खिलाड़ी ओमो यो की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया गया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने शतरंज की पहली चाल चलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की. कार्यक्रम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का पहला चरण 16 मई से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण 21 मई से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा.

Also Read : अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज: सरकारी जमीन के संरक्षण पर जोर, जनसुविधाओं पर फोकस, हातमा पहाड़ और मिसिरगोंदा तालाब पहुंचे नगर आयुक्त

6 लाख से ज्यादा की पुरस्कार राशि, खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम

टूर्नामेंट में कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है. पहले चरण के लिए 4 लाख 5 हजार रुपये और दूसरे चरण के लिए 2 लाख 6 हजार रुपये का पुरस्कार तय किया गया है. विजेता खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी. आयोजन समिति की ओर से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने, सुरक्षा और परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना जिले के लिए गर्व की बात है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने का बड़ा मौका मिलेगा. वहीं कार्यक्रम के डायरेक्टर करण जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कई महीनों से तैयारी की जा रही थी. संघ के सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि भविष्य में भी हजारीबाग में राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *