Click Here
Click Here
Click Here

राशन दुकान में चोरी, नकद समेत 30 हजार की संपत्ति ले उड़े चोर

Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया पंचायत स्थित फुटलाही गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक राशन दुकान में...

Bokaro :  चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया पंचायत स्थित फुटलाही गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक राशन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर नकद समेत करीब 30 हजार रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर ले गए. दुकान फुटलाही गांव निवासी जगन्नाथ सिंह की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर चास मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

Also Read : पोक्सो मामले के आरोपी को मिली 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45000 रुपए जुर्माने की सजा

दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

भुक्तभोगी जगन्नाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे. शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों ताले टूटे मिले और दुकान से सामान गायब था. चोर सरसों तेल, रिफाइंड तेल, ठंडा पेय पदार्थ, सर्फ, साबुन, एक बोरी चावल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए. इसके अलावा गल्ले में रखा करीब 7,400 रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *