Click Here
Click Here
Click Here

रात में सड़कों पर उतरे एसपी, संदिग्धों और वाहनों की हुई जांच

Bokaro: शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह रेस नजर आ...

Bokaro: शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह रेस नजर आ रहा है. इसी कड़ी में बीते शनिवार की रात एसपी नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में शहरी इलाकों में एक विशेष अभियान चलाकर सघन गश्ती की गई. इस दौरान खुद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया.

इन थाना क्षेत्रों में चला विशेष चेकिंग अभियान:

पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत बोकारो शहरी क्षेत्र के कई संवेदनशील और मुख्य ठिकानों पर नाकेबंदी कर जांच की गई. मुख्य रूप से बीएस सिटी थाना क्षेत्र, सेक्टर-4 थाना क्षेत्र, हरला थाना क्षेत्र, सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में यह अभियान चला.

संदिग्धों से पूछताछ और वाहनों की हुई जांच:

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न चौराहों और मुख्य सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में देर रात बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की जांच की गई. इसके साथ ही, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की और कागजातों को भी खंगाला गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. रात्रि गश्ती को और असरदार बनाने के निर्देश
गश्ती के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा के लिहाज से कई अहम दिशा-निर्देश दिए.एसपी ने कहा कि रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी, सक्रिय और सतर्क बनाया जाए. पीसीआर और पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लें, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *