Click Here
Click Here
Click Here

माओवादियों ने बीजीआर कोल कंपनी से मांगे 50 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

Pakur : जिला के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के समीप इकड़ी नाला पर बीजीआर कोल कंपनी द्वारा बनाये जा रहे...

Pakur : जिला के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के समीप इकड़ी नाला पर बीजीआर कोल कंपनी द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये की लेवी मांगने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने खुद को भाकपा माओवादी और टीपीसी संगठन से जुड़ा बताते हुए कंपनी प्रबंधन को खुलेआम धमकी दी है.
बताया जाता है कि दो नकाबपोश बदमाश अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां तैनात रात्रि प्रहर को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उन्होंने एक पर्ची थमाई. पर्ची में 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी. साथ ही चेतावनी दी गई कि रकम नहीं पहुंची तो अंजाम बेहद बुरा होगा.
घटना के बाद निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में भय का माहौल बन गया. इलाके में यह चर्चा तेजी से फैल गई कि उग्रवादी संगठन एक बार फिर सक्रिय होने लगे हैं.

मामले की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस घटनास्थल और बीजीआर कैंप पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा गार्डों सहित कंपनी प्रबंधन से लंबी पूछताछ की.

इसके बाद बीजीआर कोल कंपनी की ओर से अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तव में उग्रवादी संगठन हैं या फिर उनके नाम का इस्तेमाल कर किसी गिरोह द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है.

 

ALSO READ : गढ़वा जेल में आधी रात को पुलिस का छापा, दो घंटे तक खंगाला गया कोना-कोना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *