Ramgarh: रामगढ़ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने एक अपराधियों को जिला बदर कर दिया है जबकि तीन अपराधियों को निर्देश दिया गया है कि वे सप्ताह में एक दिन थाने में हाजिरी लगाएंगे.

■ 1. अपराधी निशांत सिंह, 2. अपराधी प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह, 3. अपराधी गुलशन कुमार सिंह को आगामी 3 महीने के लिए प्रत्येक सप्ताह में एक दिन संबंधित थाना के समक्ष हाजिरी लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है.
■ यदि कोई अनुज्ञप्ति आधारित शस्त्र है तो अविलंब उसे स्थानीय थाने में जमा करना होगा एवं इस अवधि में किसी भी स्थिति में शस्त्र धारित नहीं करना होगा.
इसके अलावा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा विधि व्यवस्था लोक शांति बनाए रखने तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुख्यात अपराधकर्मी रियाज अंसारी को 3 महीने तक रामगढ़ जिला क्षेत्राधिकार से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है. अभियुक्त को आदेश पारित होने के 24 घंटे के अंदर जिले की सीमा को छोड़ना होगा.
■ यदि कोई अनुज्ञप्ति लाइसेंस आधारित शस्त्र है तो अविलंब उसे स्थानीय थाने में जमा कराएंगे एवं इस अवधि में किसी भी स्थिति में शस्त्रधारित नहीं करेंगे.
उक्त सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है एवं आदेश की अवमानना अथवा उलंघन झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 25 तथा भारतीय दंड संहिता, इत्यादि के अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा.
यह भी पढ़ें: जैक में नेतृत्व का संकट! डेढ़ साल से उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली, 19 में 13 सदस्यों के पद भी नहीं भरे

