हजारीबाग: होली के त्योहार को लेकर DIG ने की समीक्षा बैठक, कहा- असामाजिक तत्वों पर करें कार्रवाई

हजारीबाग: होली के त्योहार को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी झा ने विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. रविवार को...

हजारीबाग: होली के त्योहार को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी झा ने विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. रविवार को आयोजित इस समीक्षा बैठक में हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा और रामगढ़ जिले के एसपी शामिल हुए.

Also Read: बड़ी चुनौतीः 30 दिन बाकी, बजट की 43% राशि खर्च नहीं, JPSC की सुस्त चाल, 47 करोड़ में बजट में सिर्फ 19 करोड़ खर्च

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें: DIG

बैठक के दौरान डीआईजी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर नकेल कसा जाए. इसके अलावा डीआईजी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करें, अब तक कितने व्यक्तियों का ‘बांड डाउन कराया जा चुका है.

Also Read: झारखंड में होली को लेकर हाई अलर्ट,स्पेशल ब्रांच ने जारी किए कड़े निर्देश, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

सांप्रदायिक घटनाओं की मांगी जानकारी 

पिछले पांच सालों में रामनवमी, होली और ईद के दौरान जिले में कहां-कहां हिंसक या सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, उनकी पूरी जानकारी मांगी गई है. समीक्षा बैठक के दौरान सांप्रदायिक विवादों से जुड़े पुराने मामलों के अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की भी चर्चा की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *