प्रतिभा युवा क्लब का दस दिवसीय समर कैंप शुरू, पहले दिन 150 बच्चों ने कराया पंजीकरण

Bermo: प्रतिभा युवा क्लब बोकारो थर्मल के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद मैदान में दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया...

Summer Camp
प्रतिभा युवा क्लब का दस दिवसीय समर कैंप शुरू

Bermo:  प्रतिभा युवा क्लब बोकारो थर्मल के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद मैदान में दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी का सह राजद नेता अनवर आलम, कुलदीप प्रजापति, सीमा महतो, केपी सिंह, मुकेश सिंह और शशि रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व और अनुशासन के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें मैदान पर नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया.

दो सत्रों में बच्चों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

समर कैंप के मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया, कि पहले ही दिन करीब 150 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपना पंजीकरण कराया है. उन्होंने बताया कि कैंप में बच्चों की सुविधा के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान विशेष प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट के साथ-साथ चित्रकला का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

सभी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे प्रमाण पत्र

​मुख्य कोच ने कहा, वर्ष 2011 से लगातार इस समर कैंप का आयोजन क्लब द्वारा किया जा रहा है. बोकारो थर्मल के समाजसेवियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के सहयोग से ही यह कैंप हर साल सफल हो पाता है. हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और टीवी की दुनिया से दूर कर मैदान से जोड़ना तथा उनके भीतर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है.​ उन्होंने आगे बताया कि यह कैंप 17 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा. समापन समारोह में कैंप का हिस्सा बनने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.​

इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक कोच राजू प्रजापति, रामकुमार यादव, दिलीप कुमार, चंद्रदेव प्रजापति के साथ महिला प्रशिक्षक शीतल कुमारी, सिमरन कुमारी, निशु कुमारी, डिंपल कुमारी, ममता कुमारी और खिलाड़ी करण कुमार समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, तीन अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *