बोकारो: कसमार उत्तरी क्षेत्र में जिला परिषद के सदस्य ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bokaro: कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने अनुशंसित तीन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया....

Bokaro: कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने अनुशंसित तीन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. कसमार के शिवराम बांध में स्नान घाट निर्माण कार्य, मधुकरपुर पंचायत के रानीटांड़ टुंगरी में सोलर जलमीनार सह डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास एवं चंडीपुर मौजा में सोलर जलमीनार सह डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन किया गया. स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर इसका उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि चंडीपुर के ग्रामीणों एवं युवाओं ने पेयजल संकट की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने प्रयास से जिला परिषद की योजना से स्वीकृति करवाई. इसी तरह कसमार शिवराम बांध में स्नान घाट एवं मधुकरपुर के रानीटांड़ टुंगरी में भी डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों की काफी सहूलियत होगी. उन्होंने संवेदक को कार्य में गुणवत्ता लाने एवं समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, तीन अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर कसमार में विष्णु चरण महाराज, रमेश चंद्र महाराज, रंजीत सहार, गोलू मिश्रा, सुधीर ठाकुर, मोहन नायक, चित्तरंजन सिंह, संतोष महतो, मुनमुन सहार, चंडीपुर में निवारण महतो, संदीप झा, ब्रजेश महतो, मिठु झा, राजू महतो, शंकर महतो, निमाय वर्मा, सुबल, विकास महतो, मृत्युंजय महतो, लाखु करमाली, जुलेश करमाली, साधु करमाली, रविंद्र करमाली, समरेश कपरदार, हीरालाल स्वर्णकार, विकास प्रजापति, महानंद महतो और ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जवान की मौत, SP ने किया SIT का गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *