Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार में गरजे सुदेश महतो, बोले- ‘युवाओं की अनदेखी सरकार को पड़ेगी भारी’

Latehar: लातेहार में आयोजित युवा आजसू के पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्य सरकार...

Latehar: लातेहार में आयोजित युवा आजसू के पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति ही राज्य की दिशा और दशा बदलने का माद्दा रखती है, लेकिन वर्तमान सरकार युवाओं के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि युवाओं की उपेक्षा सरकार को आने वाले समय में भारी पड़ेगी. लातेहार के चंदवा स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे मजबूत ताकत हैं. राज्य के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक बदलाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक होगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो: कई दलों से आए कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

अधिकार और विकास के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान

उन्होंने युवाओं से गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने और झारखंड की पहचान, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आजसू पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. सम्मेलन में पहुंचे सुदेश महतो का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि यह सम्मेलन केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के विचार, सामाजिक सरोकार और संगठन की मजबूती पर गंभीर मंथन का मंच बना. उन्होंने कहा कि युवाओं की भारी भागीदारी यह संकेत देती है कि झारखंड का भविष्य जागरूक हाथों में है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में युवा आक्रोश फूटा, मिशु कुमार मंडल की रिहाई को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *