Click Here
Click Here
Click Here

रांची में आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर, उपायुक्त ने लघु उद्योग इकाइयों का किया निरीक्षण

Ranchi: जिले में छोटे और कुटीर उद्योगों को मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में आज रांची...

Ranchi DC
उपायुक्त ने लघु उद्योग इकाइयों का किया निरीक्षण

Ranchi: जिले में छोटे और कुटीर उद्योगों को मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में आज रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के तहत संचालित विभिन्न उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया. ये इकाइयां केंद्र सरकार की पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत संचालित हो रही हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रही हैं.

उपायुक्त ने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डेयरी, मशरूम और बेकरी उत्पाद से जुड़ी इकाइयों का दौरा कर उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता, स्वच्छता और विपणन व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सुमन डेयरी, एएसएम मशरूम यूनिट और सिद्धि विनायक बेकरी में तैयार हो रहे उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की तथा संचालकों से उत्पादन और बाजार व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि छोटे उद्योग न केवल लोगों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने की अपील करते हुए कहा, कि युवा स्वयं उद्यमी बनें और दूसरों के लिए भी रोजगार का माध्यम तैयार करें.

साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

मशरूम यूनिट में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर उत्पादन व्यवस्था की उपायुक्त ने विशेष सराहना की. वहीं, डेयरी यूनिट में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छ उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया. बेकरी यूनिट में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी यूनिट संचालकों को गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता और स्वच्छ उत्पादन ही किसी भी उत्पाद की पहचान बनती है और इससे बाजार में विश्वास बढ़ता है. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवा तथा महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

यह भी पढ़ें: बोकारो: दुगदा में बिजली पोल से गिरकर ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *