Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: दुगदा में बिजली पोल से गिरकर ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल

Bermo : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा स्थित महेश सिनेमा हॉल के पीछे रविवार को बड़ा हादसा हो गया. बिजली...

Bermo : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा स्थित महेश सिनेमा हॉल के पीछे रविवार को बड़ा हादसा हो गया. बिजली का खंभा (पोल) बदलने के दौरान एक ठेका मजदूर खंभे समेत जमीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान नागेश्वर महतो के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, नागेश्वर महतो महेश सिनेमा हॉल के पीछे स्थित एक विद्युत खंभे पर चढ़कर बिजली का तार बदलने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक पूरा खंभा ही जड़ से उखड़कर जमीन पर आ गिरा. खंभे के साथ नागेश्वर भी काफी ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के अन्य कर्मियों की मदद से उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. खंभे की स्थिति पहले से जर्जर थी या काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है. घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा मानकों को लेकर रोष है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी अरेस्ट, 2 आरोपी नाबालिग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *