रांची: ईरान और फिलिस्तीन पर अमेरिका व इजरायली हमलों के विरोध में रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में भी विरोध प्रदर्शन किया गया. सीपीआई (माले) सहित विभिन्न वामपंथी और जनवादी संगठनों ने राजधानी के हृदय स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर अपनी विदेश नीति बदलकर साम्राज्यवादी ताकतों का पिछलग्गू बनने का आरोप लगाया.

युद्ध रोकने और शांति बहाली की मांग:
रविवार दोपहर को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में बैनर, पोस्टर और झंडे लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर जमा हुए, प्रदर्शनकारियों का मुख्य एजेंडा ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले को तत्काल रोकना और मध्य पूर्व में जारी हिंसा को समाप्त करना था. नेताओं ने कहा कि इजरायल, फिलिस्तीन का नामोनिशान मिटाने पर आमादा है और अब ईरान पर बेबुनियाद आरोप लगाकर युद्ध का विस्तार कर रहा है.
केंद्र सरकार की ‘बदलती विदेश नीति’ पर निशाना
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार के रुख पर कड़ा ऐतराज जताया.

