Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जारी की एडवाइजरी

Giridih: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क...

Giridih: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम नागरिकों से हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है. ऐसे में लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.

उपायुक्त ने कहा कि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “सावधानी ही सुरक्षा है”, इसलिए सभी लोग अपने साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें.

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लोगों को हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखने और धूप का चश्मा इस्तेमाल करने को कहा गया है. यात्रा के दौरान अपने साथ पानी अवश्य रखने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसके अलावा अधिक से अधिक तरल पदार्थों के सेवन पर जोर दिया गया है.

ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी, शिकंजी, गन्ने का रस और आम का पना जैसे पेय पदार्थों को गर्मी में लाभकारी बताया गया है. साथ ही तरबूज, खरबूज, ककड़ी और आम जैसे मौसमी फलों के सेवन की भी सलाह दी गई है. यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी या बेचैनी जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने को कहा गया है.

क्या न करें

प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को छोड़ने से मना किया गया है. लंबे समय तक सीधे धूप में रहने, बासी भोजन खाने और अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन के सेवन से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही खाना बनाते समय रसोईघर की खिड़कियां और दरवाजे बंद नहीं रखने को कहा गया है, ताकि कमरे में गर्मी का प्रभाव कम रहे. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं और ओआरएस की व्यवस्था

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं और ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है. जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि गर्मी के इस मौसम में सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें.

ALSO READ: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दूसरी बार पोस्टपोन, फैंस को करना होगा इंतजार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *