लोहरदगा में खेलों का महासंग्राम, 27 से 30 अगस्त तक मैदान में उतरेंगे खिलाड़ी; साइकिल रैली से बढ़ेगा जोश

Lohardaga: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर लोहरदगा जिले में 27, 29 और 30 अगस्त को विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का...

Lohardaga: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर लोहरदगा जिले में 27, 29 और 30 अगस्त को विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ‘Khelega Bharat Jeetega Bharat’ अभियान के तहत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

27 अगस्त को TRIBUTE कार्यक्रम

27 अगस्त को TRIBUTE कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इसमें रस्सी कूद, फुटबॉल किक, पास दी वॉल, वॉलीबॉल सहित कई गतिविधियां शामिल रहेंगी.

29 अगस्त को PLAY कार्यक्रम

29 अगस्त को नदिया हिंदू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम, लोहरदगा में सुबह 11:30 बजे से PLAY कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विभिन्न फन और खेल गतिविधियां कराई जाएंगी. कार्यक्रम में बोरा रेस, रस्सी कूद, फुटबॉल, बैलून रेस, बॉल निशानेबाजी, जलेबी रेस, फिट-फिट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इन गतिविधियों के जरिए खिलाड़ियों और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा.

30 अगस्त को निकलेगी साइकिल रैली

30 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से MOVE कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली जाएगी. रैली नदिया मिनी स्टेडियम से शुरू होकर पावरगंज चौक, बड़ा तालाब, मिशन चौक, बरवा टोली चौक, बीएस कॉलेज रोड, जुरिया चौक और मैना बगीचा होते हुए नदिया खेल मैदान में समाप्त होगी.

प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना और खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है.
ALSO READ: मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने को बनेगी लंबी रणनीति, वन विभाग ने योजनाओं की प्रगति परखी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *