Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: छह दिनों तक आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के आसमान में...

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के आसमान में सक्रिय कई चक्रवाती सिस्टम और मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक बनी ट्रफ लाइन के कारण राज्य में अगले छह दिनों तक मौसम बेहद आक्रामक रहेगा. मौसम विभाग ने 18 मई से 23 मई तक के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक वर्षा पाकुड़ के पकुरिया में 10.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. डालटनगंज 41.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. गुमला में सबसे कम 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान

18 मई: रांची, खूंटी और गुमला में 60 किमी की रफ्तार से आंधी

राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों यानी रांची, खूंटी और गुमला में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, गरज-चमक और वज्रपात की बड़ी आशंका है. वहीं, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों (धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा) में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Also Read:झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BSF के डीआईजी

19 मई: पलामू प्रमंडल को छोड़ लगभग पूरे राज्य में अलर्ट

इस दिन हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के शेष सभी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-पानी का अनुमान है. हालांकि, पूर्वी और मध्य झारखंड में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

20 और 21 मई: पश्चिमी और दक्षिणी झारखंड में आफत

20 मई को पलामू और गढ़वा को छोड़कर पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. 21 मई को पलामू, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में मौसम खराब रहेगा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

22 और 23 मई: उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़ हर तरफ बारिश-वज्रपात

22 मई को पश्चिमी भाग को छोड़कर झारखंड के बाकी सभी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और वज्रपात का अलर्ट है. 23 मई को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *