Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BSF के डीआईजी

Ranchi : झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...

Ranchi : झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज, (18 मई) को इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मिली मंजूरी:

गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने साल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर BSF में डीआईजी पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है. यह नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल में वर्तमान में खाली पड़े पद को भरने के लिए की गई है.

तुरंत कार्यमुक्त करने का निर्देश:

केंद्र सरकार की ओर से जारी इस आदेश में झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया है कि वे आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें, ताकि वे दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के अंतर्गत अपनी इस नई भूमिका और जिम्मेदारी को संभाल सकें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *