शिक्षकों को वेतन नहीं, लेकिन घोटालेबाज विभागों में भुगतान जारी: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लंबित वेतन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला...

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लंबित वेतन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का दीप जलाने वाले शिक्षकों का वेतन बकाया है, जबकि ट्रेजरी घोटाला करने वाले विभागों में नियमित भुगतान हो रहा है. आखिर यह कैसी सरकार चल रही है? बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले में टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे हजारों परिवार आर्थिक संकट में पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार जिले में करीब 1029 टीजीटी और 300 पीजीटी शिक्षक-कर्मचारी मार्च और अप्रैल माह के वेतन का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नॉर्वे पहुंचे PM मोदी: स्वीडन में मिला सर्वोच्च सम्मान, नॉर्वे पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत

शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का मनोबल टूट रहा

उन्होंने कहा कि लगातार वेतन लंबित रहने से शिक्षकों के सामने परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने तक की समस्या खड़ी हो गई है. सरकार की उदासीनता के कारण शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों का मनोबल टूट रहा है. मरांडी ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य विभागों में भुगतान नियमित हो सकता है तो शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को उनके हक का वेतन समय पर क्यों नहीं दिया जा रहा.

यह भी पढ़ें: CM ने सहायक आचार्यों और पर्यवेक्षिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – सिर्फ वेतन नहीं, राज्य के समग्र विकास के लिए काम करें शिक्षक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *