Click Here
Click Here
Click Here

पिपरा के पिथौरा और नावाडीह गांव में अब बिजली संकट दूर हुई, पूर्व जिला पार्षद संदीप पासवान की पहल पर विभाग ने भेजे नए ट्रांसफार्मर

Palamu : जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत के पिथौरा और नावाडीह गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार...

Palamu : जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत के पिथौरा और नावाडीह गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार दूर हो गया, भीषण गर्मी के बीच पिथौरा गांव का 63 केवीए और नावाडीह गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बिजली बाधित रहने से पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर समस्या समाधान की कोशिश की, लेकिन जब विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं हुई तो दोनों गांवों के लोग पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमेटी के अध्यक्ष संदीप पासवान से मिले और अपनी समस्या बताई.

ग्रामीणों की पहल पर पिथौरा और नावाडीह में बदले गए ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्ति

मामले को गंभीरता से लेते हुए संदीप पासवान ने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के बिजली विभाग के महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ग्रामीणों की परेशानी उनके समक्ष रखी. अधिकारियों ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए विभाग को आवश्यक निर्देश दिए, इसके बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिथौरा के लिए 63 केवीए और नावाडीह के लिए 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर भेजकर दोनों गांवों में स्थापित करा दिया, नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई है, भीषण गर्मी के बीच बिजली लौटने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने त्वरित समाधान के लिए संदीप पासवान के प्रति आभार जताते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर सागर सिंह, नीतीश सिंह, अर्जुन पाल, महेंद्र पाल, राजेश तिवारी, बबलू सिंह, दिलीप तिवारी, रंजीत पाल, गौरव, श्रीकेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Alsao Read : बिरसा मुंडा जेलकांड मामले में भाजपा की मांग, यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *