गिरिडीह में सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन नगर पुलिस लाइन निवासी टोटो चालक सुनील पासवान की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर...

road-accident
Toto driver killed in road accident in Giridih; hit by speeding four-wheeler.

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन नगर पुलिस लाइन निवासी टोटो चालक सुनील पासवान की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, सुनील सोनबाद से सवारी पहुंचाकर गिरिडीह लौट रहे थे. इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गिरिडीह कॉलेज के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH11-AV-0822) ने उनके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुनील की मौत हो गई.

पत्नी और छह साल की बेटी को छोड़ गए पीछे

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. सुनील की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और छह साल की पुत्री छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बेंगाबाद थाना ले गई. वहीं, चार पहिया वाहन का चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

ALSO READ: संगठित अपराध से जुड़े एक कुख्यात अपराधी जिला बदर, तीन को हर हफ्ते थाने में हाजिरी का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *