जनगणना-2027 को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Ranchi: जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) को लेकर रांची नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर...

Census-2027
जनगणना-2027 को लेकर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

Ranchi: जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) को लेकर रांची नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर के सभी वार्डों में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं. यह अभियान 16 मई से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा. वहीं, जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों और कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

नियमित फील्ड मॉनिटरिंग करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है. ऐसे में इस कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी ग्राउंड लेवल कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में निर्देश दिया गया कि डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे प्रगणकों के सहयोग के लिए संबंधित वार्डों के स्वच्छता समन्वयकों और एजेंसी कर्मियों को भी जोड़ा जाए, ताकि प्रत्येक घर तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित हो सके. वहीं चार्ज ऑफिसरों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग करने और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया.

नगर आयुक्त ने साफ कहा कि शहर का कोई भी घर सर्वे से छूटना नहीं चाहिए. इसके लिए निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में अनुपस्थिति, लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम-1948 और जनगणना नियमावली-1990 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट में भी अब हाइब्रिड मोड में होगी सुनवाई, ईंधन संकट को देखते हुए कार-पूलिंग भी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *