Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से दुकानों और ठेलों पर चला जांच अभियान

Giridih: जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर में विशेष फूड सेफ्टी अभियान...

food safety Campaign
फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री की चार सदस्यीय टीम

Giridih: जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर में विशेष फूड सेफ्टी अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों, ठेला और खोमचों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई. अभियान के दौरान कई खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर मौके पर ही उनकी गुणवत्ता की जांच की गई.

दुकानदारों को खाद्य गुणवत्ता मानकों का पालन करने की दी गई चेतावनी

रांची स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री की चार सदस्यीय टीम मोबाइल फूड टेस्टिंग व्हीकल के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंची और खाद्य पदार्थों की जांच की. जांच के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, खाद्य गुणवत्ता मानकों का पालन करने और मिलावटी सामान बेचने से बचने की कड़ी चेतावनी दी गई. इस दौरान फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और आम लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है. साथ ही आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन की अपील की गई.

अभियान के दौरान मेडिकल टीम में शुभम, रोहित, पंकज, उदय एवं मनीष कुमार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जेएन कॉलेज चक्रधरपुर में शिक्षकों का टोटा, विज्ञान संकाय में एक भी शिक्षक नहीं: पवन शंकर पांडेय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *