Click Here
Click Here
Click Here

गुमला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Gumla: गुमला के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के डीसी...

Gumla Foundation Day
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Gumla: गुमला के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के डीसी तिलेश्वर महतो सहित तमाम पदाधिकारी ने शिरकत की. जिले के विभिन्न इलाकों से आए नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें न केवल देश के प्रति भक्ति भावना दिखाई गई, बल्कि गुमला की बेहतर तस्वीर दिखाने की कोशिश की गई. पूरे राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश स्तर पर गुमला कई क्षेत्रों में जाना पहचाना जाता है. उन सभी चीजों को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

गुमला की पहचान पूरे देश स्तर पर

इस दौरान डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि कई मुद्दों को लेकर गुमला की पहचान पूरे देश स्तर पर है, जिसमें इसकी सांस्कृतिक पहचान और खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता प्रमुख है. उन्होंने कहा कि इस जिले में उन्हें काम करने का अवसर मिला यह उनका सौभाग्य है. वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद जिला के अपर समाहर्ता शशिंदर बड़ाइक ने कहा कि गुमला पूरे राज्य में अपनी अनोखी पारंपरिक पहचान के कारण जाना जाता है. इस जिले को और बेहतर बनाने में हम सब को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से दुकानों और ठेलों पर चला जांच अभियान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *