Technology News: Xiaomi ने MWC 2026 में अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबली पेश कर दिया है. भारत में ये दोनों स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च होंगे. कंपनी ने इस बार प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है.

भारत में कब लॉन्च होगी सीरीज?
MWC 2026 में Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया है. भारत में इनकी ऑफिशियल एंट्री 11 मार्च को होगी. कंपनी इस सीरीज के जरिए सीधे प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार को टारगेट कर रही है. ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 की कीमत EUR 999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1499 है. भारत में इनकी कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान होगा.
मिलेंगे ये कलर ऑपशंस
वहीं, ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 ब्लैक, ब्लू, पिंक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध है, लेकिन भारत में यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में ही आएगा. Xiaomi 17 Ultra भारत में फिलहाल सिर्फ ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने Xiaomi 17 Pro वेरिएंट को भारतीय बाजार में नहीं लाने का फैसला किया है.
कैसा मिलेगा परफॉर्मेंस?
दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में दमदार परफॉर्मेंस का दावा करता है. Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है. वहीं Xiaomi 17 में 6.3 इंच AMOLED स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है. दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं.
मिलेगा Leica ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरे कि बात करें, तो Xiaomi 17 Ultra में Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है. यह 3.2x से 4.3x तक कंटीन्यूस ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. नई LOFIC सेंसर टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर डायनामिक रेंज और लो-लाइट फोटोग्राफी का दावा किया गया है. कंपनी ने Ultra के लिए नई फोटोग्राफी किट भी पेश की है, जो कैमरे जैसा एक्सपीरियंस देती है.
Xiaomi 17 में भी Leica सपोर्ट वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. हालांकि, इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है. 60mm Leica फ्लोटिंग लेंस डिजाइन के कारण पोर्ट्रेट और डिटेल शॉट्स बेहतर मिलते हैं. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप कैमरा चाहते हैं.
Xiaomi 17 और 17 Ultra: प्रीमियम डिजाइन, बड़ी स्क्रीन
डिजाइन कि बात करें, तो दोनों फोन प्रीमियम लुक के साथ आते हैं, लेकिन Ultra मॉडल का बड़ा कैमरा मॉड्यूल इसे अलग पहचान देता है. Xiaomi 17 का वजन 191 ग्राम है, जिससे यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प बनता है. वहीं Ultra का वजन लगभग 219 ग्राम है.
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है. Xiaomi 17 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है.
बैटरी और चार्जिंग
Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी है, जो अपने कॉम्पैक्ट साइज के हिसाब से काफी बड़ी है. इसमें 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है. दोनों फोन सामान्य से भारी इस्तेमाल में भी पूरा दिन आसानी से चल सकते हैं.
कुल मिलाकर Xiaomi 17 सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव चाहते हैं. अब सबकी नजर भारत में इसकी कीमत और मुकाबले पर टिकी है.
यह भी पढ़ें: Realme Narzo Power 5G भारत में 5 मार्च को लॉन्च, 27W चार्जिंग और Dimensity 7400 Ultra से लैस

